फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी की सबसे बड़ी कार्रवाई, मुंबई में दाउद के ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़

Fri, 22 Jan 2021 03:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File
विज्ञापन

नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के ड्रग्स का नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने दक्षिण मुंबई के डोंगरी में ड्रग्स बनाने वाली एक फैक्टरी में छापे मारे, जहां से बड़ी मात्रा में ड्रग्स के साथ नकदी और हथियार मिले है।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही दाऊद के करीबी चिंकू पठान से पूछताछ के बाद एनसीबी ने ड्रग्स के इस बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। फिलहाल, फैक्टरी मालिक फरार है।

एनसीबी की ओर से बताया गया है कि बुधवार रात दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में स्थित नूर मंजिल बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आरिफ भुजवाला के घर पर चल रही ड्रग्स की फैक्टरी पर छापा मारा।

यह कार्रवाई बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रही। यहां बड़े पैमाने पर मेफेड्रोन ड्रग्स का उत्पादन किया जाता था। एनसीबी ने यहां से छह किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग (एमडी), एक किग्रा मेटामाईन और 12 अन्य प्रकार के ड्रग्स बनाने के लिए रखे कच्चे पदार्थ, 2.18, करोड़ रुपये नकद, 9 एमएम रिवॉल्वर और दो कार बरामद किया है।
विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान फैक्टरी चलाने वाला कथित आरोपी आरिफ भुजवाला इमारत की खिड़की से कूदकर फरार हो गया।

पुलिस की मिलीभगत की भी हो रही जांच
चिंकू पठान मुंबई के पहले माफिया करीम लाला का रिश्तेदार है और दाऊद इब्राहिम गैंग से भी जुड़ा रहा है। नवी मुंबई से गिरफ्तार चिंकू पठान से पूछताछ के बाद एनसीबी की टीम को कई ड्रग्स पेडलर का पता चला।

एनसीबी की टीम ने नवी मुंबई, भिवंडी में भी छापेमारी की। डोंगरी में बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने के बाद मुंबई पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दक्षिण मुंबई में इतनी बड़ी ड्रग्स फैक्टरी चल रही थी तो पुलिस को पता कैसे नहीं चला। इस मामले में पुलिस की मिलीभगत की भी जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें