नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रविवार को हेरोइन की तस्करी के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक अफ्रीकी और एक बर्मी नागरिक शामिल हैं। एनसीबी ने दो किलो से अधिक की हेरोइन जब्त की है। जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 48 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उसके पास से दो पार्सल भी मिले। एनसीबी ने बताया कि यह कोरियर के माध्यम से हेरोइन तस्करी करने का अनूठा तरीका है। यहां देखिए वीडियोः