फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ तीन बार बने पीएम, एक बार भी कार्यकाल नहीं कर सके पूरा 

Sat, 14 Jul 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

1990 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने वाले शरीफ तीन बार पीएम बन चुके हैं लेकिन कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। राष्ट्रपति से अनबन के कारण उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी थी। 1997 में हुए आम चुनाव में नवाज शरीफ ने प्रचंड बहुमत हासिल किया और दूसरी बार प्रधानमंत्री बन गए।

विज्ञापन


इस बार भारत से संबंध सुधारने की कोशिश में नवाज शरीफ अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके और पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने उनका तख्तापलट दिया और खुद सत्ता पर बैठ गए। मई 2013 के आम चुनाव में एक बार फिर उनकी पार्टी विजयी रही और नवाज शरीफ तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इस बार भी वे अपना कार्यकाल नहीं पूरा कर पाए।

पतन की शुरुआत :
साल 2016 से उनका राजनीतिक पतन शुरू हो गया। पनामा पेपर्स के सार्वजनिक हुए दस्तावेजों में उनके और उनके परिवार के लोगों के नाम सामने आए। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर, 2016 में नवाज शरीफ पर लगे आरोपों की जांच के आदेश दिए। इसी दौरान सेना से भी उनके मतभेद सामने आए।
विज्ञापन


अप्रैल, 2017 में जांच कमेटी ने नवाज शरीफ के हक में फैसला किया लेकिन उनकी संपत्ति के जांच का आदेश दिया। यूनाइटेड अरब अमीरात में अपनी नौकरी करने की बात चुनावी हलफनामे में छुपाने को लेकर जुलाई, 2017 में उन्हें मुजरिम पाया गया। इसका दोषी पाते हुए उन्हें संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दे दिया गया और नतीजतन प्रधानमंत्री पद से उन्हें हटना पड़ा।

विज्ञापन

मरियम की गिरफ्तारी, नैब के लिए परेशानी

मरियम की गिरफ्तारी, नैब के लिए परेशानी :
मरियम को गिरफ्तार करना पाकिस्तान की भ्रष्टाचार विरोधी संस्था नैब के लिए परेशानी साबित हो रही है। दरअसल मरियम पहली महिला कैदी होंगी जिसे, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) हिरासत में लेगा। नैब के रावलपिंडी ब्रांच का अपना पुलिस स्टेशन तो है, लेकिन मरियम को शायद ही वहां रखा जाए। क्योंकि वह महिला हैं और नैब की रावलपिंडी जेल में महिला पुलिसकर्मी नहीं हैं।

नैब की रावलपिंडी ब्रांच ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से 10 महिला पुलिस कर्मियों की मांग की है, लेकिन सूत्रों ने बताया है कि मरियम को रावलपिंडी ब्यूरो में रखना लगभग असंभव ही है। बता दें कि नवाज को इसी ब्यूरो में रखा जाएगा। हालांकि खबरों के मुताबिक, मरियम को इस्लामाबाद या रावलपिंडी के महिला पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा। 

अज्ञात कारणों से शरीफ के विमान में हुई देरी
लंदन से लाहौर आने के दौरान अबू धाबी में नवाज शरीफ के विमान में अज्ञात कारणों से देरी हो गई। उनका विमान एतिहाद एयरवेज ईवाई 243 पहले लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्थानीय समयानुसार, शाम के 6:15 बजे उतरने वाला था। एक एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि बैंकाक से आने वाली एतिहाद विमान में हुई देरी के कारण ऐसा हुआ जो कि ईवाई 243 के यात्रियों को लाहौर लाने वाला था। यह विमान शाम के 4:40 बजे रवाना होने वाला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें