पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में मारे गए आतंकी बुरहान मुजफ्फर वानी को शहीद करार दिए जाने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जवाब दिया है। सुषमा ने कहा कि 'पाक पीएम ने बुरहान वानी को 'शहीद' बताया उन्हें नहीं पता है कि वो हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था? उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों पाक के नेताओं ने जम्मू और कश्मीर में लॉ एण्ड ऑर्डर के मुद्दे पर बहुत से बयान दिए हैं।'
नवाज के कश्मीर वाले बयान पर सुषमा ने कहा कि 'नवाज शरीफ ने कहा कश्मीर एक दिन उनका हिस्सा होगा लेकिन हम उन्हें बताना चाहते हैं यह कभी नहीं होगा।' सुषमा ने यह भी कहा कि पाकिस्तान से कश्मीर को सिर्फ आतंकवाद मिला है। सुषमा ने कहा कि यह बहुत खतरनाक हैकि पाक खुद कश्मीर में आतंक फैला रहा है।
Pakistan has never given blessings to Kashmir, only gave terrorists :Sushma Swaraj on Nawaz Sharif blessing Kashmir pic.twitter.com/k1Vd9SAO0K
— ANI (@ANI_news) July 23, 2016
सुषमा ने कहा कि जो देश अपने ही लोगों पर लड़ाकू विमान और आर्टिलरी प्रयोग करता हो उसे हमारे सुरक्षा बलों पर कुछ भी कहने का हक नहीं है। सुषमा ने कहा कि आतंकवाद के प्रति पाक के प्रोत्साहन के पीछे यह बहुत ही खतरनाक सपना है कि कश्मीर एक दिन पाक होगा जैसा की पाक पीएम ने कल ( शुक्रवार, 22 जुलाई) को कहा।
सुषमा ने यह भी कहा कि पूरा देश पाक पीएम को बताना चाहता है कि उनका सपना अनंत काल तक कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा जम्मू और कश्मीर भारत का है। आप ( पाक ) कभी भी धरती पर स्वर्ग को आतंकियों के लिए स्वर्ग नहीं बना पाएंगे।