फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दशक तक नौसेना के बेड़े में होंगे 500 एयरक्राफ्ट

Sun, 17 Dec 2017 04:10 AM IST
एजेंसी / हैदराबाद
विज्ञापन
नौसेना एयरक्राफ्ट
विज्ञापन
नौसेना की हवाई क्षमता अगले दशक तक दोगुनी हो जाएगी। नौसेना अपने बेड़े में एयरक्राफ्ट की संख्या 500 तक करने की तैयारी में है। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यहां कहा, नौसेना की हवाई इकाई में इस समय 238 विमान हैं। इसमें लंबी और छोटी दूरी के लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और समुद्री पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट हैं। हम अगले दशक में अपनी हवाई क्षमता 500 एयरक्राफ्ट तक करने जा रहे हैं। इसमें सभी तरह के विमान शामिल होंगे। नौसेना प्रमुख ने हैदराबाद में एयर फोर्स एकेडमी की कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड की सलामी लेने के बाद यह बात कही। 
विज्ञापन


वहीं पुरुष से महिला बने सेलर साबी गिरी के मुद्दे पर एडमिरल लांबा ने कहा कि नौसेना उन्हें सीधे सेवा में नहीं ले सकती है। लेकिन अगर वह किसी एजेंसी के मार्फत अनुबंध पर काम करने के लिए आती हैं, तो हम उन्हें काम पर रखने को तैयार हैं। दरअसल, साबी गिरी के सर्जरी के जरिये लिंग परिवर्तन कराने के बाद नौसेना ने उन्हें सेवा से हटा दिया था।

पढ़ें- नेवी ने मुंबई इंडियन्स के ऑलराउंडर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

एडमिरल लांबा ने कहा कि नौसेना में लैंगिक भेदभाव नहीं होता है लेकिन साबी का कृत्य नियमों का उल्लंघन था। खासकर तब जब आप बतौर पुरुष नौसेना में शामिल हुए हों। नौसेना में ऐसे कोई नियम या कायदा नहीं है, जिसमें ऐसा करने की इजाजत हो, जैसा साबी ने किया। इसलिए उन्हें नौसेना के नियम-कायदों को तोड़ने के लिए सेवा से हटा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें