PM Narendra modi - CM Naveen Patnaik
- फोटो : self
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुरी में एयरपोर्ट बनाए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने तटीय कस्बे में प्रस्तावित श्री जगन्नाथ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए जमीन की पहचान कर ली है।
उन्होंने कहा कि पुरी की रथ यात्रा प्रसिद्ध वार्षिक समारोह है और दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु हर साल आते हैं। उन्होंने कहा कि पुरी में एयरपोर्ट होने से भक्तों के लिए यहां आने में मदद होगी। भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी हिंदू धर्म के चार धामों में से एक है। दुनियाभर से हिंदू पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर आते हैं।
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा दुनियाभर में 192 देशों में मनाई जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि यूनिस्को की वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कोणार्क का सूर्य मंदिर पुरी से मात्र 35 किलोमीटर दूर है और रामाचंडी-चंद्रभागा बीच भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है।