फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: 'वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता'; कंधमाल में छह माओवादियों के मारे जाने पर बोले पूर्व CM पटनायक

Fri, 26 Dec 2025 02:20 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कंधमाल जिले में छह माओवादियों के मारे जाने पर सुरक्षा बलों की सराहना की। उन्होंने इसे वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ राज्य के निरंतर प्रयासों की बड़ी सफलता बताया। पटनायक ने माओवादियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील भी की।
विज्ञापन
नवीन पटनायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कंधमाल जिले में छह माओवादियों को ढेर करने वाले सुरक्षाकर्मियों की तारीफ की। पटनायक ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद को रोकने के लिए राज्य के किए गए निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज राज्य को इस मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ganesh Uike Encounter: ओडिशा में ₹1.1 करोड़ के इनामी गणेश उइके समेत छह नक्सली ढेर; गृह मंत्री बोले- बड़ी सफलता

कार्रवाई पर जताई खुशी
पटनायक, जो 24 वर्षों से ज्यादा समय तक राज्य के गृह विभाग के प्रभारी भी रहे हैं। उन्होंने माओवादी से मुख्यधारा में लौटने की अपील की। पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'यह जानकर खुशी हुई कि छह सीपीआई (माओवादी) कैडरों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। वामपंथी उग्रवाद देश के लिए एक गंभीर आंतरिक सुरक्षा चुनौती रहा है और ओडिशा के वामपंथी उग्रवाद को रोकने के लगातार प्रयासों से इसमें काफी सफलता मिली है।'
विज्ञापन


विकास और शांति पर जोर
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक विकास, सड़क कनेक्टिविटी और गरीब-समर्थक नीतियों पर राज्य का ध्यान केंद्रित करने से माओवादी गतिविधियों में लगातार कमी आई है। उन्होंने कहा, 'हमने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि सभ्य दुनिया में हिंसा की कोई जगह नहीं है। मैं क्षेत्र के वामपंथी उग्रवादियों से अपील करता हूं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर प्रगति और विकास को अपनाएं।'

1.1 करोड़ का इनामी हुआ था ढ़ेर
बता दें कि, शीर्ष माओवादी नेता गणेश उइके पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था और वो ओडिशा में माओवादी संगठन का बड़ा नेता था। वो उन 6 माओवादियों में शामिल था जो कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए।

शीर्ष नेतृत्व ने क्या कहा?
इस कार्रवाई के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कंधमाल मुठभेड़ को एक बड़ी सफलता बताया, जबकि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इसे माओवादी-मुक्त भारत बनाने की दिशा में 'एक उल्लेखनीय सफलता' बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'लाल आतंक' का सरेंडर: ओडिशा में CG के 22 नक्सलियों ने डाले हथियार, 1.84 करोड़ के इनामी; AK-47 जैसे हथियार सौंपे

कार्रवाई पर डीजीपी ने क्या कहा?
इसको लेकर ओडिशा के डीजीपी वाई बी खुराना ने कहा कि ओडिशा में एलडब्ल्यूआर (वामपंथी उग्रवाद) गतिविधियां काफी कम हो गई हैं, लेकिन यह कंधमाल पुलिस के लिए अभी एक चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस और सुरक्षा बलों का पूरा ध्यान कंधमाल और उसके आस-पास के जिलों पर केंद्रित है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें