भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लांबा सोमवार से अमेरिका के पांच दिन के दौरे पर रवाना हो रहे हैं, जहां वह ट्रंप प्रशासन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ भारत-प्रशांत क्षेत्र समेत द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को मजबूत करने के पहलुओं पर बातचीत करेंगे।
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि एडमिरल लांबा रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस, अमेरिकी नौसेना सचिव रिचर्ड वी स्पेंसर, ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल जोसेफ एफ डुनफोर्ड जूनियर, नौसैनिक अभियान के प्रमुख एडमिरल जॉन एम रिचार्डसन और प्रशांत कमांड के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस से मुलाकात करेंगे।
नौसेना प्रमुख कमांडर ऑफ पैसिफिक फ्लीट एडमिरल स्कॉट स्विफ्ट और कमांडर ऑफ नौसेना समुद्री प्रणाली कमांड वाइस एडमिरल थॉमस जे मूर से भी मुलाकात करेंगे।