फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवाद और 'भारत माता की जय' नारे का हो रहा गलत इस्तेमाल: मनमोहन सिंह

Sat, 22 Feb 2020 07:20 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद और भारत माता की जय नारे का गलत इस्तेमाल हो रहा है और इसके जरिए आतंक और भावना से ओतप्रोत एक ऐसे भारत का विचार पेश किया जा रहा है जिसमें करोड़ों नागरिकों की ही जगह नहीं है। 
विज्ञापन


दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू के कार्यों और भाषणों पर आधारित एक किताब के विमोचन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि नेहरू जी की वजह से ही भारत को एक जीवित लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है और हमारी गिनती शक्तिशाली देशों में होती है। 

उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश को उस वक्त आगे बढ़ाया था जब हमने लोकतंत्र को आत्मसात ही किया था। भारत के पहले प्रधानमंत्री जिन्हें भारतीय विरासत पर बेहद गर्व था, लोकतंत्र को सहेजा और इसे नए भारत के अनुरूप ढाला। 
विज्ञापन


एक अनोखे तरीके और बहुभाषायी के तौर पर नेहरू ने आधुनिक भारत के लिए विश्विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक संस्थानों की आधारशिला रखी थी। लेकिन नेहरू के नेतृत्व में आजाद भारत वैसा कभी नहीं होता जैसा आज नजर आता है। 

लेकिन दुर्भाग्य से लोगों का एक वर्ग के पास या तो इतिहास पढ़ने का वक्त नहीं है या नेहरू को गलत दिखाने का पूरा प्रयास करते हैं। लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि इतिहास के पास ऐसे झूठ और नकली आक्षेपों को खारिज करने और इसे सही तरीके से रखने की ताकत है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें