भारत की युवा शक्ति का अंदाजा लगाना चाहते हैं? तो इन आंकड़ों पर एक नजर डालिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के 168 देशों की आबादी से ज्यादा हमारे यहां पांच राज्यों में युवा वोटर्स हैं। वही पांच राज्य, जहां 10 फरवरी से तीन मार्च के बीच चुनाव होने हैं। मतलब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा। इन आंकड़ों का थोड़ा और विश्लेषण करें तो मालूम चलता है कि इन पांच राज्यों में जितनी संख्या 18 से 19 साल के युवाओं की है, उतनी दुनिया के 80 देशों की आबादी भी नहीं है।
युवा वोटर्स के आंकड़े क्या कहते हैं ?
इस साल 10 फरवरी से तीन मार्च के बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में 5 करोड़ 46 लाख 09 हजार 784 वोटर्स युवा हैं। इनकी उम्र 18 से 35 साल के बीच है। इसमें भी 24.9 लाख वोटर्स की उम्र 18 से 19 साल के बीच है। ये युवा पहली बार वोट करेंगे।
| राज्य |
कुल मतदाता |
युवा वोटर्स |
प्रतिशत |
| उत्तर प्रदेश |
15,05,82,750 |
4,51,74,825 |
30% |
| पंजाब |
2,13,88,764 |
62,02,741 |
29.6% |
| उत्तराखंड |
82,38,187 |
23,06,692 |
28% |
| मणिपुर |
20,56,901 |
5,55,363 |
27% |
| गोवा |
11,56,762 |
3,70,163 |
32% |
पहली बार कितने युवा देंगे वोट?
| राज्य |
वोटर्स |
| उत्तर प्रदेश |
19.19 लाख |
| पंजाब |
3 लाख |
| उत्तराखंड |
1.50 लाख |
| मणिपुर |
1.54 लाख |
| गोवा |
25 हजार |
(इन वोटर्स की उम्र 18 से 19 साल के बीच है।)
दुनिया की आबादी के आंकड़े?
दुनियाभर की आबादी अभी 7.8 अरब है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूची में 196 देश हैं। इनमें 168 देश ऐसे हैं, जहां की आबादी 800 से 5.17 करोड़ तक है। वेटिकन सिटी एक ऐसा देश है, जहां करीब 800 लोग ही रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से भी वेटिकन सिटी काफी छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। कुछ देश तो ऐसे हैं, जहां आपकी कॉलोनी में रहने वाले लोगों से भी कम है। इसी तरह तुवालु, नौरू, पलाऊ, सैन मारीनो, मोनैको, मोंटेसेराट जैसे देश भी हैं, जहां बेहद कम लोग रहते हैं। भारत, चीन, पाकिस्तान, यूरोप, यूएस समेत 27 देश ऐसे हैं, जहां की आबादी 5.50 करोड़ से 144 करोड़ तक है।
भारत की कुल आबादी का क्या?
भारत की आबादी अभी करीब 137 करोड़ से ज्यादा है। इनमें 11 करोड़ लोगों की उम्र 18 से 24 साल के बीच है। 35 साल तक इनकी संख्या 28 करोड़ हो जाती है। करीब 40 करोड़ बच्चे हैं। इनकी उम्र 0-17 साल के बीच है। 24 से 44 साल की उम्र के 30 करोड़ लोग हैं।