फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: नायडू बोले, मतदान को पुनीत कर्तव्य मान कर देशवासी मताधिकार का प्रयोग करें

Sat, 25 Jan 2020 12:51 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu - फोटो : ANI
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देशवासियों से मतदान को पुनीत कर्तव्य मानते हुए देशहित में मतदान अवश्य करने की अपील की। नायडू ने ट्वीट कर कहा कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देश के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे मताधिकार को पुनीत कर्तव्य मानते हुए, राष्ट्र और समाज के हित में उसका प्रयोग करें।

विज्ञापन

जागरुक और सजग मतदाताओं को लोकतंत्र की बुनियाद बताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव मात्र नहीं बल्कि देश की प्रगति के लिए यज्ञ है। अपने मत से उसकी पवित्रता अक्षुण्ण रखें। कल (रविवार) राष्ट्र अपना गणतंत्र दिवस मनाएगा। जागरुक मतदाता हमारे लोकतांत्रिक गणराज्य की नींव हैं। उपराष्ट्रपति ने मतदान को धर्म और जाति के बजाय उम्मीदवार की योग्यता से निर्धारित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मतदान करते समय जाति, धर्म, क्षेत्रीयता की संकीर्णता से ऊपर उठ कर उम्मीदवार के चरित्र, आचरण, विचारों, क्षमता और राष्ट्रनिष्ठा का विचार अवश्य करें। धनबल, आपराधिकता से मुक्त चुनाव प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें