फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा- देश चुनाव प्रक्रिया को अधिक जीवंत, सहभागी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग का आभारी

Sat, 25 Jan 2020 12:43 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : BJP Twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को लोगों को बधाई दी और कहा कि राष्ट्र चुनाव प्रक्रिया को अधिक जीवंत तथा सहभागी बनाने की कोशिशों के लिए निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त करता है।

विज्ञापन


पिछले 10 साल से निर्वाचन आयोग 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मना रहा है। भारत के गणतंत्र बनने से एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि हम अपनी चुनाव प्रक्रिया को अधिक जीवंत तथा सहभागी बनाने की ओर कई प्रयासों के लिए भारत के निर्वाचन आयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने उम्मीद की कि यह दिन लोगों को मतदाता जागरूकता तथा मतदान बढ़ाने की ओर काम करने के लिए प्रेरित करेगा जो लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें