फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: 82 शहरों में 2783 लोगों ने किया महादान

Thu, 01 Oct 2020 11:23 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 82 शहरों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ­­वैश्विक स्वास्थ्य संकट कोरोना को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का अनिवार्यता से पालन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित 92 शिविरों में खबर लिखे जाने तक 2783 लोग रक्तदान कर चुके थे। अकेले मेरठ संस्करण में 456 महादानियों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन

 

इस मौके पर कानपुर में 142, प्रयागराज में 50, आगरा 220, अलीगढ़ में 30, बरेली में 95, गोरखपुर में 110, झांसी में 32, लखनऊ में 211, मुरादाबाद में 147, नोएडा में 161, वाराणसी 263, चंडीगढ़ में 192, देहरादून में 31, नैनीताल में 163, जम्मू में 14, धर्मशाला में 27 और रोहतक संस्करण में 439 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
 

 

इन शिविरों में स्थानीय जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहीं। शिविर में एकत्र किए गए रक्त को जिला अस्पताल के रक्त कोष में संचित किया जाएगा, इससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें