फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज अपडेट्स: UP में प्रियंका समेत पांच को सपा से सीट बंटवारे का जिम्मा; गुजरात के डिप्टी CM का तमिलनाडु दौरा

Tue, 17 Nov 2026 05:25 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोमवार को तमिलनाडु स्थित ऑरोविल का दौरा किया। उन्होंने यहां की सांस्कृतिक विरासत, साउंड थेरेपी और मातृमंदिर की गतिविधियों को देखा। सांघवी ने यहां संचालित साउंड थेरेपी की पहल को गुजरात में भी शुरू करने और विस्तार देने की बात कही। ऑरोविल फाउंडेशन की सचिव और गुजरात सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जयंत एस. रवि और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक वीपी रामलिंगम भी मौजूद रहे। संघवी ने सबसे पहले यूनिटी पवेलियन का दौरा किया। यहां उन्हें विश्व एकता के प्रतीक पीस टेबल और कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने सावित्री भवन में श्री अरविंद के विचारों और दर्शन को समझा। श्री अरविंद और तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती के संबंधों के साथ तमिल साहित्य के प्रति उनकी रुचि पर भी प्रकाश डाला। संघवी ने पारंपरिक ध्वनि चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाले वाद्य यंत्रों को देखा और उन्हें बनाने वाले कारीगरों से बातचीत की। केंद्र में ध्वनि और संगीत के जरिये स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति से जुड़े प्रयोग किए जाते हैं। इस अनुभव को गुजरात में भी पहुंचाने और इसका विस्तार करने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने ऑरोविल बेकरी का भी दौरा किया। यहां उन्होंने मातृमंदिर में ध्यान किया।

यूपी चुनाव: सीट बंटवारे पर समिति में प्रियंका, वेणुगोपाल, राजेंद्र गौतम भी शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान मसूद और मोना तिवारी शामिल हैं। यह समिति तय करेगी कि कांग्रेस को कितनी और कौन सी सीटें मांगनी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर सोमवार को हुई एक अहम बैठक में कांग्रेस ने साफ किया कि वह सपा से केवल उन्हीं सीटों की मांग करेगी, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन अच्छा था। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव राज्य की जनता को एक मजबूत विकल्प देंगे। कांग्रेस, इंडिया गठबंधन के दूसरे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन की जिम्मेदारी निभाएगी। इधर, कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर सपा को 181 संभावित विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है। सपा की ओर से कहा गया कि जीत उम्मीदवार के चयन का आधार होगी। सीटों पर चयन प्रत्याशियों की वरीयता नहीं योग्यता से होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, आगामी चुनाव राज्य की राजनीति को नई दिशा देंगे। जनता बदलाव चाहती है। सामाजिक न्याय, सभी को बराबर अवसर देने और वंचित वर्गों के अधिकार मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें