फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस: बीएसएफ ने निकाली साइकिल रैली, वॉकथोन का भी हुआ आयोजन

Tue, 01 Nov 2022 06:21 PM IST
कुमार सम्भव जैन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमांत (जिला मालदा) के अंतर्गत 70वीं वाहिनी और 115वीं वाहिनी के जवानों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन
बीएसएफ की साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमांत (जिला मालदा) के अंतर्गत 70वीं वाहिनी और 115वीं वाहिनी के जवानों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया। प्रत्येक वर्ष 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इसके मद्देनजर 70वीं वाहिनी और 115वीं वाहिनी के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। 

विज्ञापन


इस रैली में 73 साइकिल और मोटर साइकिल सवारों ने हिस्सा लिया। यह रैली वाहिनी मुख्यालय वैष्णवनगर से शुरू होकर फरक्का टोल प्लाजा तक निकली, जिसने कुल 18 मील का सफर तय किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में अवगत कराना था। लोगों ने बीएसएफ की इस पहल की बहुत सराहना की और रैली को बेहद रोचक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलती है और महापुरुषों के प्रति यादें ताजा हो जाती हैं। 

उधर, दक्षिण बंगाल सीमांत ने सीमांत मुख्यालय राजारहाट में 10 किलोमीटर वॉकथोन का आयोजन किया। इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' को बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए प्रोत्साहित करना और देश को आजादी दिलाने में उनके महान योगदान पर गर्व महसूस करवाना था। दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलझेले, आईपीएस ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों, उनके परिवारों और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के बाद सीमा सुरक्षा बल के दक्षिण बंगाल सीमांत मुख्यालय और उसके क्षेत्रीय मुख्यालयों तथा सभी वाहिनियों के कार्मिकों ने एक साथ ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर शपथ भी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें