सवाल-3: पेपर लीक घटनाओं पर क्या बोले?
पेपर लीक का सिलसिला तत्काल प्रभाव से खत्म होना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह किसी के लिए श्रेयस्कर नहीं है। जो हुआ गलत हुआ है। हम यह एश्योरेंस देना चाहते हैं कि कोई अनियमितता होती है तो हम परीक्षा को रद्द करेंगे और इसे साफ ढंग से कराएंगे।
सवाल-4: दोबारा पेपर कब तक हो जाएगा?
तारीख का निर्णय लेने के लिए मैं अपनी टीम के साथ बैठूंगा। हमारा प्रयास यही रहेगा कि हम कम से कम समय में परीक्षा करा लें, ताकि जो अकादमिक कैलेंडर है, जो मेडिकल कॉलेजों का एडमिशन शेड्यूल हो, उस पर कोई आंच न आए। हम अगले 7 से 10 दिन में शेड्यूल बता देंगे।
ये भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam: दोबारा परीक्षा होने पर नहीं देनी होगी फीस, NTA ने और क्या कहा, मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
सवाल-5: एनटीए के अधिकारियों की मिलीभगत पर?
आदमी अंदर का हो या बाहर का हो। सीबीआई से हमारी अपील है कि जो भी हो उसे सजा दिलाई जाए, ताकि यह समस्या जड़ से खत्म हो जाए। मैं अभी एक अप्रैल को आया हूं। मेरा सिस्टम के बारे में कुछ कहना या दोषी बताना प्री-जजमेंट होगा। हम सीबीआई से निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से जांच की अपील करेंगे। सीबीआई को एनटीए के जिस अधिकारी से पूछताछ करनी होगी, उन्हें पूरी आजादी और अधिकार होंगे।
संबंधित वीडियो