फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता को मिली निर्भया की तरह रेप करने और जान से मारने की धमकी

Sun, 22 May 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राजीव अग्रवाल ( @RAJAGRA14219 ) नाम के शख्स ने लिखा है कि 'तुम्हारा निर्भया की तरह बलात्कार किया जाएगा और तुम उसी की तरह मारी जाओगी। मैडम, तुम राहुल गांधी की लिव इन पार्टनर क्यों नहीं हो जाती?' इसके बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ होने वाली अभद्रता पर लेख लिखा है। इस लेख में उन्होंने लिखा है कि मुझे निर्भया की तरह रेप कर जान से मार देने धमकी मिली क्योंकि मैंने भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता द्वारा किए गए कटाक्ष पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन




दरअसल,  प्रियंका के एक ट्वीट पर हाल ही में आए चुनाव परिणामों को लेकर बहस हो रही थी जिसमें भाजपा समर्थक राजीव अग्रवाल नाम के शामिल था। जब राजीव बहस में कमजोर  पड़ने लगा तो उसने अभद्र भाषा का उपयोग किया और प्रियंका को रेप करने तक की धमकी देने लगा।

प्रियंका ने लिखा है कि धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है और जल्द से जल्द से उसे पकड़ने के लिए कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली को सलाह देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर महिलाओं पर होने वाली ऐसी टिप्पणियों को बंद कराने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें