फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 61 साल बाद लखनऊ में लगेगा राष्ट्रीय जम्बूरी शिविर, स्काउटिंग के जरिए युवा शक्ति को दी जाएगी सीख

Fri, 26 Sep 2025 04:54 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन हो रहा है। यह शिविर युवाओं को साहस, अनुशासन, संस्कृति, विज्ञान और समाजसेवा से जोड़ने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा। इसके लिए अस्थायी टेंट सिटी का भूमि पूजन 29 सितंबर को होने जा रहा है। 

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में 61 साल बाद राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन होने जा रहा है। यह युवाओं की ऊर्जा का महाकुंभ बनने जा रही है। इस आयोजन के लिए लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में एक भव्य टेंट सिटी बनाई जा रही है। इस अस्थायी टेंट सिटी का भूमि पूजन 29 सितंबर को होने जा रहा है। 23 से 29 नवंबर तक होने वाली नेशनल जम्बूरी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे, जबकि समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों प्रस्तावित है।  

विज्ञापन


 साहसिक गतिविधियों से होगा रोमांच का संचार

राष्ट्रीय जम्बूरी में हाई रोप्स, जिपलाइन, ट्रैकिंग और एडवेंचर पार्क जैसी गतिविधियों का आयोजन होगा। इनसे युवाओं को आत्मविश्वास और साहस का नया अनुभव मिलेगा। प्रतिभागी खुद को परखेंगे और अपने डर को चुनौती देंगे। जम्बूरी में ग्लोबल विलेज, लोकनृत्य, नाटक और गीत-संगीत जैसे कार्यक्रम पूरे परिसर को सांस्कृतिक रंगों से भर देंगे। यहां न केवल भारत की विविधता झलकेगी, बल्कि दुनिया की बहुरंगी परंपराओं से भी युवाओं का परिचय होगा। यह आयोजन आपसी भाईचारे और वैश्विक संस्कृति का संगम बनेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें