फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: आठ राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी; पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले के संदिग्धों के ठिकानों पर हुई तलाशी

Sat, 31 May 2025 10:52 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले को लेकर भारत की केंद्रीय एजेंसियां इस समय अलर्ट पर हैं। इस मामले में आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश भर के आठ राज्यों में 15 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को देश के आठ राज्यों में 15 ठिकानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सिपाही मोती राम जाट की हालिया गिरफ्तारी के बाद की गई। उसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया था।

विज्ञापन


एनआईए ने दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई), हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और प. बंगाल में संदिग्धों के ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संवेदनशील वित्तीय दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। एनआईए के अनुसार, ये सामग्रियां पाकिस्तान आधारित खुफिया ऑपरेटरों की ओर से संचालित जासूसी रैकेट और भारत विरोधी आतंकी साजिश का हिस्सा हैं। जांच में पता चला है कि छापों में निशाना बनाए गए संदिग्धों के पाकिस्तानी ऑपरेटरों से संबंध थे और वे पैसे के लिए भारत में जासूसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें- यूपी डीजीपी: 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर मिली राजीव कृष्णा को तवज्जो, इसलिए बनाया गया यूपी पुलिस का मुखिया
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एनआईए ने 20 मई को दर्ज किया था मामला
एनआईए ने 20 मई को मामला दर्ज कर सीआरपीएफ के निलंबित सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) मोती राम जाट को गिरफ्तार किया गया। जाट 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी को दे रहा था और इसके बदले विभिन्न चैनलों के जरिये धन प्राप्त कर रहा था। सीआरपीएफ ने जाट को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- Nagaland: नगालैंड में अजित पवार को बड़ा झटका, NCP के सभी विधायक NDPP में शामिल; सीएम रियो को मिला पूर्ण बहुमत  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें