स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पांच लाख रुपये से बनी एक कंपनी चंद सालों में पांच हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को अपने नाम कर लेने की साजिश करती है। इतने स्पष्ट भ्रष्टाचार के मामले को भी आज एक प्रदर्शन के जरिए सही ठहराने की कोशिश की जा रही है...
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के समर्थन में आज सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए उतरी है। उन्होंने कहा कि ईडी एक जांच एजेंसी है जो साक्ष्यों के आधार पर किसी मामले की जांच करती है, लेकिन कांग्रेस के द्वारा विरोध-प्रदर्शन करके उसकी जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से यह सवाल पूछना चाहिए कि डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड से उनका क्या संबंध है जो हवाला कारोबार करती है और चेक के बदले नकद धन उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पांच लाख रुपये से बनी एक कंपनी चंद सालों में पांच हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को अपने नाम कर लेने की साजिश करती है। इतने स्पष्ट भ्रष्टाचार के मामले को भी आज एक प्रदर्शन के जरिए सही ठहराने की कोशिश की जा रही है। यह संवैधानिक संस्थाओं का मजाक है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के जरिये सड़कों पर अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कंपनी को चैरिटी के लिए रजिस्टर कराया गया था, लेकिन बाद में कंपनी ने स्वीकार किया था कि उसने अब तक कोई चैरिटी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि कोलकाता की डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से उनका क्या संबंध है। उन्होंने बताया कि यह कंपनी हवाला कारोबार करती है और चेक के बदले नकद राशि उपलब्ध कराती है। इस कंपनी ने गांधी परिवार के लिए क्या कार्य किया है, यह सार्वजनिक किया जाना चाहिए।