इससे पहले डीके शिवकुमार ने ईडी से 21 अकतूबर तक पेशी से छूट देने का अनुरोध किया था। क्योंकि इस समय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से गुजर रही है।
नेशनल हेराल्ड केस में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार गुरुवार को दिल्ली में ईडी के सामने पेश हुए। एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी कार्यालय के अंदर जाने से पहले शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि वह कानून का पालन करने वाले नगारिक हैं और इसलिए संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए पहुंचे हैं, जबकि उन्हें यह भी नहीं पता कि उन्हें यहां बुलाया क्यों गया है।
विज्ञापन
इससे पहले डीके शिवकुमार ने ईडी से 21 अकतूबर तक पेशी से छूट देने का अनुरोध किया था। क्योंकि इस समय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से गुजर रही है। वह राज्य में यात्रा के प्रबंधन का जिम्मा संभाल रहे हैं।