फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण: बार-बार ओटीपी लेने पर कोविन देगा अलर्ट, टीम लाभार्थी को करेगी ब्लॉक

Fri, 11 Jun 2021 07:52 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • एनएचए का कहना है कि पिछले कुछ दिन से यह देखने को मिल रहा है कि एक ही लाभार्थी 50 से 60 बार ओटीपी के लिए क्लिक कर रहा है। वहीं कई ऐसे हैं जो दो से तीन हजार बार स्लॉट की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
cowin portal - फोटो : cowin portal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने फैसला लिया है कि अगर कोई व्यक्ति कोविन वेबसाइट पर जाकर बार-बार स्लॉट की जांच करता है या फिर बार-बार ओटीपी मांगता है तो वेबसाइट उनकी टीम को अलर्ट भेजेगी जिसके बाद उक्त व्यक्ति पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन


एनएचए का कहना है कि पिछले कुछ दिन से यह देखने को मिल रहा है कि एक ही लाभार्थी 50 से 60 बार ओटीपी के लिए क्लिक कर रहा है। वहीं कई ऐसे हैं जो दो से तीन हजार बार स्लॉट की जांच कर रहे हैं। शक इस बात का है कि ऐसा कोई आम नागरिक नहीं कर सकता है। अंदेशा यह है कि ऐसे लाभार्थी एकाउंट का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं जिन पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाएगा।

इसलिए अगर एक दिन में स्लॉट के लिए एक हजार या फिर ओटीपी के लिए 50 बार क्लिक किया जाता है तो उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा। हालांकि यह प्रतिबंध कुछ समय के लिए लगेगा लेकिन अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 15 मिनट में 20 से ज्यादा बार स्लॉट देखने वालों का एकाउंट स्वत: लॉग आउट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें