फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी बैठक: नेताओं की जुबान पर ताला, बसपा की राह पर जा रही भाजपा!

Mon, 13 Jun 2016 03:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी एवं सरकार के बारे में मीडिया के सवालों से किया किनारा - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
भारतीय जनता की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए भाजपा के वरिष्ठ नेता मुंह पर ताला लगाए हैं। पार्टी एवं सरकार से जुड़े किसी भी मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ नेता अपनी जुबान खोलने को तैयार नहीं हैं। बैठक में शामिल होने आए पार्टी के दो पूर्व अध्यक्षों से जब अमर उजाला ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी प्रकार की बात से मना कर दिया। यह नेता किसी भी विवादित मुद्दे पर बात करने से साफ मना कर रहे हैं। इन नेताओं के रवैये को देखकर लगा कि भाजपा भी दूसरी बसपा बनने की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार पर तो हमला करने को तैयार हैं, परंतु प्रदेश में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की बात आती है अथवा केंद्र सरकार के दो वर्ष के रिपोर्ट कार्ड की बात होती है, तो सभी चुप्पी साध लेते हैं। पार्टी के नेताओं से जब इलाहाबाद विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग सहित अन्य मुद्दों को लेकर जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

पार्टी के इन नेताओं का कहना है कि कार्यकारिणी की बैठक में अधिकृत प्रवक्ताओं के अतिरिक्त कोई कुछ बयानबाजी नहीं करेगा। कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए कई वरिष्ठ नेताओं का दर्द सामने आया और उन्होंने कहा कि भाजपा भी अब बसपा की राह पर आगे बढ़ रही है। भाजपा के नेता अपने चिरपरिचित मुद्दे राम मंदिर पर भी अपनी चुप्पी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें