फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA के प्रिंसिपल और प्रोफेसरों के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर

Wed, 06 Jun 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे के खड़गवासला स्थित अति प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में फर्जी तरीके से शिक्षकों की बहाली का मामला सामने आया है। सीबीआई ने इस मामले में एनडीए के प्राचार्य, राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर, रसायन शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, गणित के एसोसिएट प्रोफेसर समेत कई बेनामी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन





एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने पुणे में संबंधित आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की। सीबीआई के मुताबिक एनडीए के कुछ संकाय सदस्यों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और रक्षा मंत्रालय के आईडीएस के कुछ अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर फर्जी तरीके से एनडीए में प्रोफेसर का पद हासिल किया। 

आरोप है कि इन लोगों ने अपनी डिग्री और रिसर्च के बारे में रक्षा मंत्रालय और यूपीएससी को गलत जानकारियां दीं। इतना ही नहीं यूपीएससी और रक्षा मंत्रालय के मापदंड को पूरा करने के लिए फर्जी कागजात भी दिए। 
विज्ञापन


इन एनडीए के आरोपी अधिकारियों ने फर्जी कागजातों को सही बताकर यूपीएससी को रिकार्ड के लिए भेजा। यूपीएससी में भी इसे जांच के बिना स्वीकार कर लिया गया। सीबीआई के मुताबिक इस मामले की जांच चल रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें