फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौतरफा घिरे कमलनाथ, चुनाव आयोग के बाद अब महिला आयोग ने भी मांगी रिपोर्ट

Tue, 20 Oct 2020 02:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक जनसभा में मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा। इसे लेकर वो बेशक खेद जता चुके हैं लेकिन उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भाजपा लगातार जहां उनपर इस टिप्पणी को लेकर निशाना साध रही है। वहीं चुनाव आयोग के बाद अब महिला आयोग ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उनसे पूछा है कि वो कौन से आइटम हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर कहा, 'यह बहुत ही गलत आचरण है और बाद में, उन्होंने कहा कि वह एक सूची से यह पढ़ रहे थे। मैं उनसे पूछना चाहती हूं, उसी सूची में उनका नाम कहां पर था? वह कौन से आइटम थे?'
 

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा, 'यह उनके (कमलनाथ) लिए शर्मनाक है। यह व्यक्ति के चरित्र को दर्शाता है। माफी मांगने की बजाय, वह एक बेकार स्पष्टीकरण दे रहे हैं। उनकी पार्टी को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।'
विज्ञापन


राहुल ने कमलनाथ के 'आइटम' वाले बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
राहुल गांधी ने कमलनाथ के इमरती देवी को लेकर दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'कमलनाथ जी मेरी पार्टी के हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे उस प्रकार की भाषा पसंद नहीं है जिसका उन्होंने इस्तेमाल किया। मैं इसकी सराहना नहीं करता, चाहे वह कोई भी हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें