राष्ट्रीय बाल आयोग नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर बच्चों को नशीली दवाओं के चंगुल से निकालने का काम करेगा। इसके लिए संयुक्त कार्य योजना भी तैयार की गई है। इसकी शुरुआत दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल आयोग के एक कार्यक्रम से हुई जिसमें राष्ट्रीय बाल आयोग के चेयरमैन प्रियांक कानूनगो, एनसीबी के उपनिदेशक बाल अधिकार संरक्षण , पंजाब, उड़ीसा, हिमाचल, पंजाब, असम, मणिपुर राज्य बाल आयोग के प्रमुखों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।