फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने वाली पहली पंजाबी फिल्म भारत में रिलीज होने को तैयार

Fri, 15 Jul 2016 12:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'चौथी कूट' (Fourth Direction) पूरे भारत में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म 5 अगस्त को पूरे भारत में 80 स्क्रीन पर अंग्रेजी सबटाइटल में रिलीज होगी। चौथी कूट पहली पंजाबी फिल्म है जो 2015 में कान फिल्म समारोह में दिखाई गई, फिल्म को जबरदस्त प्रोत्साहन मिला था। समारोह में स्टैंडिंग एविएशन भी मिला था। फिल्म के निर्देशक गुरविंदर सिंह हैं।
विज्ञापन


फिल्म चौथी कूट 13 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और भारतीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित हो चुकी है। मामी 2015 का सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार चौथी कूट को दिया गया था। और 2016 का सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी फिल्म चौथी कूट को दिया गया है।

पहली ही फिल्म को मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

फिल्म चौथी कूट का एक दृश्य
पहली बार फिल्म निर्देशन करने वाले गुरविंदर सिंह की पंजाबी फिल्म 'अन्ने घोड़े दा दान' को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2012 के समापन समारोह के दौरान गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड से नवाजा गया था। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम की ओर से प्रॉड्यूस की गई यह फिल्म पंजाबी उपन्यासकार गुरदयाल सिंह के उपन्यास पर आधारित है। इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की दो फिल्में अनसर्टेन रिगार्ड के लिए चुनी गई थी। इनमें से एक हिंदी फिल्म मसान और दूसरी पंजाबी फिल्म चौथी कूट थी। 
विज्ञापन

गुरविंदर सिंह
फिल्म चौथी कूट 1984 की पृष्ठभूमि पर सिख समुदाय के खौफ की कहानी कही है। यह फिल्म एक पंजाबी कहानी पर आधारित है। फिल्म चौथी कूट सिंह संधू द्वारा सिख अलगाववादी आंदोलन पर लिखी गई दो कहानियों से प्रेरित है। यह दोनों कहानियां 'हुंड़ मैं ठीक हां' और 'चौथी कूट' हैं। फिल्म को पंजाब के अमृतसर और फीरोजपुर में फिल्माया गया है।

फिल्म के बारे में पूछे जाने पर गुरविंदर सिंह कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म चौथी कूट को पूरे भारत में रिलीज किया जा रहा है। सिनेमा की कोई भाषा नही होती है। वो हमेशा मानवता की भाषा बोलता है। मुझे पूरा विश्वास है कि फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी, उन्हें जोड़ने का काम करेगी।"

आपको बता दें कि गुरविंदर सिंह की पहली फिल्म अन्ने घोड़े द् दान फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी। लेकिन इस फिल्म ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर तक कई सारे अहम पुरस्कार जीते थे। फिल्म चौथी कूट को फ्रास में पहले ही 23 स्क्रीन पर रिलीज किया जा चुका है। लोगों में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें