कई दिनों से लगातार चर्चा में चल रहे नासिक धर्मांतरण मामले में अब पीड़िता के ताजा बयान ने पूरे मामले को नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे मानसिक प्रताड़ना, पीछा करने और शारीरिक छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा। ट्रेनिंग में गलत तरीके से छूने और धर्म के नाम पर अपमानजनक टिप्पणियों के आरोप भी हैं। आइए जानते हैं पीड़िता ने क्या-क्या कहा?
महाराष्ट्र के नासिक की एक कंपनी में सामने आया कथित उत्पीड़न और धर्मांतरण के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में अब सामने आए पीड़िता के ताजा बयान ने एक बार फिर इस पूरे मामले में एक साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ऑफिस में उसे लगातार मानसिक प्रताड़ना, धार्मिक भावनाओं पर चोट और शारीरिक उत्पीड़न झेलना पड़ा। ट्रेनिंग के दौरान गलत तरीके से छूने से लेकर धर्म के नाम पर अपमानजनक टिप्पणियों तक, यह पूरा मामला बेहद गंभीर बन गया है।
अबतक आठ लोगों को गिराफ्तार किया गया है
बता दें कि इस मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अब तक 9 एफआईआर दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला मैनेजर भी शामिल है। आरोपियों पर यौन उत्पीड़न, धार्मिक भावनाएं आहत करने, मानसिक प्रताड़ना और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश जैसे गंभीर आरोप हैं। इसके साथ ही पुलिस ने एक अन्य आरोपी निदा खान की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई हैं, जो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।
ये भी पढ़ें:- Nida Khan Row: टीसीएस धर्मांतरण विवाद में निदा खान ने नासिक की कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत, शाम तक आएगा फैसला?