देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। बीते दिन कोरोना संक्रमण के 13,734 नए मामले दर्ज किए गए जो सोमवार को मिले 16,464 की तुलना में कम हैं। इसी दौरान इस बीमारी की वजह से 34 लोगों ने दम तोड़ दिया।
कोरोना संक्रमण से बचाव करने के लिए इसी माह एक और टीके को सरकार अनुमति दे सकती है। यह नाक से दिए जाने वाला टीका (इंट्रानैजल) है, जिस पर बीते काफी समय से अध्ययन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद स्थित फार्मा कंपनी भारत बायोटेक के आवेदन पर इसी माह के अंत तक विशेषज्ञ कार्यकारी समिति (एसईसी) अपना निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने उम्मीद जताई है कि उनके स्वदेशी कोवाक्सिन के नैजल स्वरूप को सरकार इसी माह में लाइसेंस दे सकती है। इस टीका को लेने में किसी भी वर्ग को कठिनाई नहीं आएगी।
एक दिन में 13734 नए मामले, 34 की मौत
देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। बीते दिन कोरोना संक्रमण के 13,734 नए मामले दर्ज किए गए जो सोमवार को मिले 16,464 की तुलना में कम हैं। इसी दौरान इस बीमारी की वजह से 34 लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी खुराक के रूप में कोर्बेवैक्स को मिल सकती है अनुमति
सरकार जल्द ही कोर्बेवैक्स टीका को एहतियाती खुराक के लिए मान्यता दे सकता है। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी सलाहकार समिति ने कोर्बेवैक्स को एक एहतियाती टीका के रूप में अनुमति देने की सिफारिश की है। तीसरी खुराक के रुप में कोर्बेवैक्स का विकल्प दिया जा सकता है।