फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navy: भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बनीं सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया, रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम

Fri, 04 Jul 2025 05:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बन गईं हैं। इस दौरान उन्हें 'विंग्स ऑफ गोल्ड' से नवाजा गया है। वहीं एक दिन पहले, रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने करीब ₹1.05 लाख करोड़ की लागत वाली 10 रक्षा खरीद योजनाओं को मंजूरी दी। 
विज्ञापन
सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया बनीं नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना ने इतिहास रच दिया है। सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को आधिकारिक रूप से नौसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल कर लिया गया है। वे इस स्ट्रीम में जगह पाने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। इससे महिला अधिकारियों के लिए लड़ाकू भूमिकाओं के द्वार खुल गए हैं।
विज्ञापन


'विंग्स ऑफ गोल्ड' से आस्था पूनिया हुईं सम्मानित
आस्था पूनिया को 'विंग्स ऑफ गोल्ड' सम्मान प्रदान किया गया, जो नौसेना की फाइटर पायलट बनने की पात्रता का प्रतीक है। यह सम्मान उन्हें रियर एडमिरल जनक बेवली, सहायक नौसेना स्टाफ (एयर) की तरफ से आईएनएस डेगा, विशाखापत्तनम में दिया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल को भी यह सम्मान प्राप्त हुआ। यह समारोह 'सेकेंड बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स' की सफल समाप्ति पर आयोजित हुआ था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India-China Relations: 13 जुलाई से चीन के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे जयशंकर, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

भारतीय नौसेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
1.05 लाख करोड़ की खरीद योजनाओं को मंजूरी
वहीं एक दिन पहले, रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने करीब ₹1.05 लाख करोड़ की लागत वाली 10 रक्षा खरीद योजनाओं को मंजूरी दी। यह बैठक ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आयोजित की गई थी। इसमें कई रक्षा उपकरण शामिल हैं।
  • त्वरित प्रतिक्रिया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें
  • नौसेना पोत
  • आर्मर्ड रिकवरी वाहन
  • इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम
  • त्रि-सेना के लिए संयुक्त इन्वेंट्री प्रबंधन प्रणाली
  • मूव्ड माइंस और माइंस से सुरक्षा के लिए विशेष जहाज़
  • सुपर रैपिड गन माउंट्स
  • स्वायत्त डूब सकने वाले पोत
इन सभी उपकरणों की खरीद स्वदेशी स्रोतों से की जाएगी ताकि भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को बढ़ावा मिल सके।

यह भी पढ़ें - Defence: DAC ने ₹1.05 लाख करोड़ के 10 सैन्य खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, रक्षा तैयारियों को मिलेगा बड़ा बल
विज्ञापन

भारतीय नौसेना - फोटो : ANI
ऑपरेशन सिंदूर के बाद डीएसी की बैठक
यह बैठक ऐसे समय हुई जब हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह ऑपरेशन 7 मई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में किया गया था जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। भारतीय सेना ने सीमाओं को पार किए बिना, आतंकियों के ठिकानों को सटीक तरीके से निशाना बनाकर जवाब दिया।

सेना के लिए नई मिसाइल प्रणाली
30 जून को रक्षा सूत्रों ने बताया था कि त्रि-सेनाओं ने कई प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण था – डीआरडीओ की तरफ से विकसित क्विक रिएक्शन सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, जिसकी अनुमानित लागत ₹30,000 करोड़ है। यह प्रणाली 30 किलोमीटर तक के हवाई लक्ष्यों को मार गिराने में सक्षम होगी। तीन एयरक्राफ्ट मूल निर्माता से खरीदे जाएंगे और उन्हें डीआरडीओ के एयरबोर्न सिस्टम्स केंद्र और निजी भागीदारों की मदद से विशेष कार्यों के लिए बदला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें