फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bombay High Court: ईडी ने नरेश गोयल की गिरफ्तारी को बताया वैध, कहा- जांच में नहीं कर रहे थे सहयोग

Sat, 07 Oct 2023 12:24 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ईडी ने गोयल को केनरा बैंक के साथ 538 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में एक सितंबर को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को कानून की सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए वैध तरीके से गिरफ्तार किया गया था। ईडी का कहना है कि गोयल जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए उन्हें हिरासत में लेना भी जरूरी था। गोयल की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के जवाब में ईडी ने हाईकोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे यह बात कही है। मामले में अब 12 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


गोयल ने अपनी याचिका में दावा किया था कि उन्हें गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। गोयल ने उन्हें पहले ईडी और फिर न्यायिक हिरासत में भेजने के विशेष अदालत के फैसले को भी चुनौती दी है। जांच एजेंसी ने गोयल की याचिका कानूनी हिरासत से निकलने की चाल बताया है।

गौरतलब है कि ईडी ने गोयल को केनरा बैंक के साथ 538 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में एक सितंबर को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें