फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में उठे ब्रांड एंबेसडर धोनी, सलमान की भूमिका पर सवाल

Thu, 28 Apr 2016 08:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • नामी गिरामी लोगों के बतौर ब्रांड एंबेसडर की भूमिका का मामला राज्यसभा में उठा
  • धोनी ने बिल्डर के ऐसे मकान बिकवा दिए जिसे अबतक ग्राहकों के सुपुर्द नहीं किया जा सका
विज्ञापन
संसद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियल स्टेट और उपभोक्ता वस्तुओं के विज्ञापनों में नामी गिरामी लोगों के बतौर ब्रांड एंबेसडर की भूमिका का मामला राज्यसभा में उठा। शून्य काल में सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान का नाम लेते हुए ब्रांड एंबेसडर पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि संसदीय समिति ने ऐसे विज्ञापनों के निर्माता के साथ ब्रांड एंबेसडर की जिम्मेदारी तय करने की सिफारिश की है। लिहाजा सरकार को इस संबंध में कानून बनाना चाहिए।

अग्रवाल के मुताबिक धोनी ने बिल्डर के ऐसे मकान बिकवा दिए जिसे अबतक ग्राहकों के सुपुर्द नहीं किया जा सका है। इसी तरह सलमान खान रिवाइटल नाम की शक्तिवर्धक दवा का प्रचार कर रहे हैं। अब तो सरकार भी अपना ब्रांड एंबेसडर चुन रही है।
विज्ञापन


नरेश अग्रवाल ने आगाह किया कि जिन प्रोडक्ट के दावों का वैज्ञानिक आधार नहीं होता लोग उसे ब्रांड एंबेसडर के प्रभाव में खरीदते हैं और उसका सेवन करते हैं। यह खतरनाक चलन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें