विवादित बयान की वजह से कर्नाटक के उडुपी में चल रही धर्म संसद एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज के बयान से शुरू हुआ हंगामा अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब स्वामी नरेंद्र नाथ के बयान ने विवाद को बढ़ा दिया है।
पढ़ें: संसद के शीतकालीन सत्र में पेश हो सकता है तीन तलाक विधेयक
स्वामी नरेंद्र नाथ ने धर्म संसद में कहा कि हिंदुओं को मोबाइल से दूर रहना चाहिए और हथियार उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये के मोबाइल रखने की कोई जरूरत नहीं है इसके बजाय उन्हें हथियार रखने चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब मंदिरों पर हमले हो रहे हों और पूजा घरों को नष्ट किया जा रहा हो, ऐसे वक्त में आत्मरक्षा के लिए हथियार होने चाहिए। उन्होंने हिंदू धर्म को आतंकियों से खतरा बताते हुए कहा कि देश के मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं।
पढ़ें: नोटबंदी के बाद अब बेनामी संपत्ति पर वार, प्रॉपर्टी को आधार से लिंक करने की तैयारी
आपको बता दें कि शनिवार को स्वामी गोविंद देव ने भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लागू होने तक हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए। स्वामी नरेंद्र नाथ ने गोविंद देव की भी बात को जायज ठहराया।