फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानून क्रांति लाएंगे, किसानों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार : नरेंद्र सिंह तोमर

Fri, 05 Mar 2021 02:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को नए कृषि कानूनों को क्रांतिकारी बताते हुए कहा, इनसे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा व उनकी माली हालत और मजबूत होगी। तोमर ने कहा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये देश के पौने दो करोड़ किसानों के खातों में डाले गए।

विज्ञापन


तोमर ने कहा, पीएम मोदी के पास किसानों की आय दो गुनी करने और कृषि क्षेत्र का विकास करने का दृष्टिकोण है। हम समझते हैं कि अगर किसान समृद्ध नहीं होगा तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी। तोमर नाबार्ड और एपीआरएसीए के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, नए कृषि कानून किसानों के लिए लाभकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें