फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल के खिलाफ लड़ने वालों का मुम्बई में आभार प्रकट करेंगे पीएम मोदी

Tue, 26 Jun 2018 05:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यहां भाजपा के एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। इसका उद्देश्य उन लोगों के प्रति आभार प्रकट करना है , जिन्होंने 1975 में आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षित करने के बारे में सोचा। भाजपा की मुंबई इकाई ने आपातकाल की 43 वीं बरसी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लगाया था। 

विज्ञापन


मोदी आपातकाल लगाए जाने के कदम के कटु आलोचक हैं। 
प्रधानमंत्री ने पिछले साल 25 जून को अपने ‘ मन की बात ’ रेडियो कार्यक्रम में आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा था कि इस तरह की काली रात कभी नहीं भुलाई जा सकती। उन्होंने कहा था कि उन घटनाओं को याद करना जरूरी है जिसके चलते लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा था।

वहीं , लोकतंत्र की सकारात्मक गुणवत्ताओं की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे भी कल के कार्यक्रम में शरीक होंगे। मोदी एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की तीसरी सालाना बैठक का भी कल यहां उदघाटन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें