फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के जवाब में बीजेपी का प्लानः हर महीने मोदी की रैली और चार चुनावी यात्राएं

Sun, 11 Sep 2016 10:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images file
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की साख दांव पर लगी हुई है और इसी साख को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे रखकर मैदान में उतरेगी। 2017 यानी अगले साल होने वाले इन चुनावों में किसानों और गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई गई केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर बीजेपी जनता के बीच लेकर जाएगी। 
विज्ञापन


बीजेपी सदस्यों के मुताबिक पार्टी ने पूरे राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों की योजना बनाई है। बीजेपी रणनीतिकारों के मुताबिक पूरा चुनाव प्रचार अभियान मोदी सरकार की उपलब्धियों और गरीबों के लिए बनाई गई य़ोजनाओं पर केंद्रित रहेगा। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस आशय की खबर प्रकाशित की है। 

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में चारों यात्राओं के मिलान को संबोधित करेंगे। हर यात्रा 100 दिन चलेगी और उम्मीद की जा रही है कि इनके जरिए राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस यात्रा को काउंटर किया जाएगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से जुड़े बीजेपी नेता ने कहा, 'यह जरूरी है कि लोगों को उन योजनाओं के बारे में बताया जाए, जिनके जरिए उन्हें फायदा हो सकता है।'

 

यात्राओं के जरिए यूपी कवर करेगी बीजेपी

- फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि पार्टी की योजनाओं राज्य में अलग-अलग जगहों से चार चुनावी यात्राएं निकालने की है। हालांकि इनके लिए अभी तारीख तय की जानी है। बीजेपी की ये चार यात्राएं सहारनपुर, ललितपुर, बलिया और सोनभद्र से निकलेगी। 

गौरतलब है कि बीजेपी ने अपने चुनावी अभियान को ध्यान में रखते हुए राज्य को चार क्षेत्रों में बांटा है। इन क्षेत्रों में जो चार केंद्र बनाए गए हैं, उनमें सहारनपुर (पश्चिमी यूपी), ललितपुर (कानपुर क्षेत्र), बलिया (गोरखपुर क्षेत्र) और सोनभद्र (काशी क्षेत्र) शामिल हैं।
विज्ञापन

मोदी के साथ मोर्चा संभालेंगे राजनाथ और शाह

- फोटो : amar ujala
पार्टी सदस्यों के मुताबिक यहां से निकलने वाली यात्राएं कम से कम दो क्षेत्र का दौरा करेंगी और इस तरह पूरे राज्य का दौरा किया जाएगा। इन चारों यात्राओं का अंत लखनऊ में होगा। 

इसके साथ ही बीजेपी की योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कम से कम रैली हर महीने आयोजित करने की है। ताकि चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जा सके। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें