फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को नहीं मिली जगह, ये पूर्व राज्यमंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं   

Fri, 31 May 2019 08:55 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में इस बार सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और मेनका गांधी समेत आठ कैबिनेट मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ कैबिनेट के उनके दूसरे सहयोगियों ने भी शपथ ली। 
विज्ञापन


मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा को इस बार कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया। सुषमा के अलावा सात और कैबिनेट मंत्रियों को इस बार नई सरकार में जगह नहीं दी गई। इनमें अरुण जेटली, सुरेश प्रभु, मेनका गांधी, अनंत गीते, चौधरी बीरेंद्र सिंह, जुआल ओराम और राधा मोहन सिंह प्रमुख चेहरे हैं। महेश शर्मा, मनोज सिन्हा, राज्यवर्धन सिंह राठौर और अल्फोंस कनंनथम जैसे स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों को भी नई सरकार में शामिल नहीं किया गया।

ये पूर्व राज्यमंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं   


विजय गोयल, राधाकृष्णन पी, अनंत हेगड़े, डॉ.सत्यपाल सिंह, एसएस आहलूवालिया, राम कृपाल यादव, हरीभाई पृथ्वीभाई चौधरी, हंसराज अहीर, वीरेंद्र सिंह, सीआर चौधरी, पीपी चौधरी, राजेन गोहिन, वाईएस चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सुदर्शन भगत, विष्णु देव साई, जयंत सिन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें