फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल्य भारत: फिल्मी सितारे नहीं, खुद पीएम मोदी लुभाएंगे विदेशी पर्यटकों को

Sun, 06 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव प्रचार में फिल्मी सितारों का आकर्षण खत्म करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सरकारी अभियानों में भी इनका आकर्षण खत्म करने का कारण बनने जा रहे हैं। दरअसल पर्यटन मंत्रालय ने विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए यूपीए सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए अतुल्य भारत अभियान में फिल्मी सितारों के इतर खुद प्रधानमंत्री को इसका चेहरा बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए पीएम मोदी केंद्रित दो-दो ऑडियो और वीडियो क्लिप्स तैयार भी कर लिए हैं। इसे इसी महीने के अंत में जारी करने की योजना है। इन क्लिप्स में मोदी भारत के चुनिंदा पर्यटन स्थलों की खूबी बयान करते नजर आएंगे।

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि लंबे विचार विमर्श के बाद तय किया गया कि विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रधानमंत्री से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता। वर्तमान में पीएम मोदी दुनिया के देशों में सबसे लोकप्रिय भारतीय भी हैं। ऐसे में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रधानमंत्री को ही सर्वाधिक उपयुक्त पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में पर्यटन का मौसम नवंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होता है

- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री को चेहरा बनाए जाने का फैसला काफी पहले लिया गया। इस फैसले के बाद इस अभियान के प्रचार के लिए दो ऑडियो क्लिप्स और दो वीडियो फुटेज भी तैयार कर लिए गए हैं। भारत में पर्यटन का मौसम नवंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होता है। इसलिए उम्मीद है कि इसी दौरान इन्हें रिलीज किया जाए।

दरअसल यूपीए सरकार के दौरान शुरू किए गए इस अभियान में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पहले चेहरा बने। इसके बाद बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। इसके लिए तीसरी नियुक्ति फिल्मी दुनिया की ही चर्चित हस्ती आमिर खान की हुई। हालांकि खान के असहिष्णुता विवाद पर देश छोड़ने के बयान के बाद सरकार ने उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें