फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Man vs Wild: बेयर ग्रिल्स ने कहा- पीएम मोदी मुश्किल हालात में भी शांत रहते हैं

Sat, 10 Aug 2019 05:14 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-बेयर ग्रिल्स - फोटो : ANI
विज्ञापन
डिस्कवरी नेटवर्क के प्रसिद्ध मैन वर्सेज वाइल्ड टीवी शो के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाले एपिसोड का प्रोमो शुक्रवार को जारी किया गया है। यह प्रोमो 4 मिनट 24 सेकेंड का है। बड़ी बात यह है कि इस प्रोमो को डिस्कवरी इंडिया ने नहीं बल्कि भाजपा के ट्विटर अकाउंट द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन




इस प्रोमो में होस्ट बेअर ग्रिल्स, पीएम मोदी के साथ मिलकर एक भाला तैयार करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह पीएम मोदी से पूछते हैं कि 'मैंने सुना है कि बचपन में आपने जंगलों में बहुत वक्त गुजारा है? जिसके जवाब में पीएम मोदी कहते हैं- मैं हिमालय जाता था। 17-18 साल की उम्र में मैंने घर छोड़ा। फिर सोच रहा था क्या करूं क्या ना करूं। प्रकृति मुझे पसंद थी। 

बेअर मोदी से कहते हैं कि आप भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। इसलिए मेरा काम है आपकी हिफाजत करना। फिर मोदी को भाला देते हुए कहा- यदि कोई बाघ आपकी तरफ आता है तो आप इससे उसे मार दीजिए। इस पर मोदी कहते हैं- किसी को मारना हमारे संस्कार में नहीं है। लेकिन इसे मैं आपकी हिफाजत के लिए अपने पास रख लेता हूं।' 

विज्ञापन

संकट के समय बिल्कुल शांत रहते हैं प्रधानमंत्री मोदी


समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में ग्रिल्स ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आपने राजनेताओं को पोडियम के पीछे सूट पहने हुए स्मार्ट लुक में देखा होगा। लेकिन हमारे कार्यक्रम का अपना एक स्तर है। हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं? ये साहस और प्रतिबद्धता का शो है। मोदी किसी भी विपरीत परिस्थिति का बहादुरी से सामना करते हैं, फिर वह चाहे खराब मौसम ही क्यों न हो।’’

ग्रिल्स के मुताबिक, ‘‘कॉर्बेट में हमारा सामना बड़ी चट्टानों और तेज बारिश से हुआ। शूटिंग के लिए हमारी टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ती है लेकिन मोदी पूरी यात्रा में संयत बने रहे। उन्हें देखकर आपको पता भी नहीं चलेगा कि वे किन परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हर मुसीबत में उनके चेहरे पर मुस्कुराहट होती है। यही बात उन्हें वर्ल्ड लीडर बनाती है।’’

8 भाषाओं में होगा प्रसारित

मैन वर्सेज वाइल्ड का यह विशेष एपिसोड 12 अगस्त को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसे 8 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और मराठी में प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां हुई है शूटिंग

मैन वर्सेज वाइल्ड का विशेष एपिसोड - फोटो : यूट्यूब/डिस्कवरी चैनल इंडिया
इस वाइल्ड लाइफ शो की शूटिंग के लिए यूपी व उत्तराखंड को चुना गया। मैन वर्सेज वाइल्ड के इस खास एपिसोड की शूटिंग यूपी के बिजनौर जनपद के कालागढ़ व उत्तराखंड के जिम कार्बेट पार्क में की गई है। वीडियो में कार्बेट टाइगर रिजर्व व वाइल्ड लाइफ दृश्यों को देखकर क्षेत्र की जनता रोमांचित है।

पीएम मोदी पहली बार 14 फरवरी को कालागढ़ आए थे। जनपद बिजनौर के भिक्कावाला स्थित सेंट मेरीस इंटर कालेज प्रांगण में बने हैलीपैड पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उतरकर कुछ लम्हे प्रधानमंत्री मोदी ने वहां गुजारे। इसके बाद साथ आए अधिकारियों व डिस्कवरी चैनल के पदाधिकारियों से बातचीत की। 

प्रशासन ने उस समय पीएम के दौरे को पूरी तरह से निजी बताते हुए मीडिया को न तो कॉलेज के अंदर ही जाने दिया और न ही रामगंगा बांध पर जाने दिया। भारी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री मोदी भिक्कावाला के इंटर कॉलेज से पुराना कालागढ़ होकर रामगंगा बांध से कार्बेट पार्क के लिए बोट से रवाना हो गए थे। इस दौरान रामगंगा बांध के जलाशय व कार्बेट पार्क में मूवी को शूट किया गया प्रतीत हो रहा है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें