शनिवार को पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच कुछ महत्वपूर्ण पर आम सहमित बनी। ट्रेन और सड़क मार्गों से जुड़ना सबसे महत्वपूर्ण फैसला रहा।
*कोलकाता और खुलना के बीच बस सेवा की भी शुरुआत
*कोलकाता और बांग्लादेश के बीच जुलाई से शुरू होगी ट्रेन सेवा
*सैन्य आपूर्ति के लिए भारत 50 करोड़ की सहायता करेगा
*बांग्लादेश के लिए 4.5 बिलियन डॉलर लाइन ऑफ क्रेडिट का ऐलान।
*आतंकवाद के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच जीरो टारलेंस पॉलिसी
*आने वाले समय में बांग्लादेश को और अधिक बिजली की सप्लाई की जाएगी
*तकनीकी क्षेत्र में भी साथ-साथ आगे बढ़ने की योजना
*तीस्ता नदी जल बंटवारे पर एक रास्ता निकालने की कोशिश होगी।
*मोदी ने कहा कि हमारी कंपनियां बांग्लादेश की कंपनियों के साथ मिलकर तेल की सप्लाई पर काम कर रही हैं