प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर में अपनी 'वाकपटुता', धारदार और धाराप्रवाह भाषण के लिए खूब लोकप्रिय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी कितने भाषण दे चुके हैं? जबाव है- 775। यानी हर महीने 19 भाषण।
मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और पीएम बनने के बाद हर महीने लगभग 19 भाषण दिए, यानी हर तीसरे दिन वो दो जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वहीं मौनी बाबा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिए भाषणों पर नजर डालें तो उन्होंने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में महज 1401 जनसभाओं को संबोधित किया जिसमें हर महीने महज 11 भाषण दिए।
पढ़ें: कश्मीर मसले पर बातचीत का PM ने 15 अगस्त से पहले ही कर लिया था होमवर्क
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, उनके भाषणों को पीएमओ की वेबसाइट, पीआईबी और नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज को खंगाल कर इन आंकड़ों की गणना की है। अगर उनके भाषणों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा भाषण उन्होंने विदेश में दिया है क्योंकि 2015 में अधिकतर समय विदेश दौरे पर रहे थे। सिर्फ नवंबर 2015 में मोदी ने 36 बार भाषण दिया जिसमें 4 भाषण बिहार चुनाव प्रचार के दौरान दिए थे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने 135 भाषण दिए वहीं 2015 में 264 और 2016 में 207 भाषण दिए हैं जबकि 2017 में अभी तक 169 भाषण दे चुके हैं।