फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, ‘आत्मनिर्भर भारत’ को एक और जुमला करार दिया

Fri, 05 Jun 2020 04:42 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-कपिल सिब्बल
विज्ञापन

कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा जुबानी हमला किया गया है। कांग्रेस की तरफ से पार्टी के नेता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को ‘आत्मनिर्भर भारत’ से जुड़ी पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा को एक और जुमला करार दिया। साथ ही सिब्बल ने प्रधानमंत्री से भविष्य की आर्थिक नीति के बारे में भी बताने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार विश्वविद्यालयों में शोध व नवोन्मेष पर पर्याप्त धन खर्च नहीं कर रही है, जबकि देश के विकास व उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह जरूरी है।

सिब्बल ने वीडियो के माध्यम से कहा कि इस सरकार में सिर्फ नारे गढ़े जा रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा की जा रही आत्मनिर्भरता की बात भी एक जुमला है। सिब्बल ने यह भी कहा कि जिस 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की बात हो रही है अगर वह 20 साल में पूरा हो जाए तो बड़ी बात होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अगर आप इस देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं तो अपने विश्वविद्यालयों को मजबूत कीजिए और वहां पैसे खर्च कीजिए।’ प्रधानमंत्री ने भविष्य की आर्थिक नीति की न कोई घोषणा की और न ही उद्योग नीति व विनिर्माण नीति का एलान किया।

पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री सिब्बल ने कहा कि भारत में शोध व विकास पर जीडीपी का 0.7 फीसदी खर्च होता है। इस्राइल में चार फीसदी, जर्मनी में तीन फीसदी और कई अन्य देश भी अच्छा खासा खर्च करते हैं।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में चीन और अन्य देशों से आयात तथा निवेश का हवाला देते हुए कहा कि सिर्फ बातें करने से देश आत्मनिर्भर नहीं बनता है। सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री और सरकार को आगे की आर्थिक नीति के बारे में बताना चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि आत्मनिर्भता के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोगों व उनसे सहमति रखने वालों की नियुक्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें