केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकसभा में जीएसटी बिल पेश किया। इस बिल पर 29 मार्च को लोकसभा में चर्चा कराई जाएगी। बता दें कि मोदी सरकार सीजीएसटी, आईजीएसटी, यूटीजीएसटी और मुआवजा कानून को लोकसभा में पेश किया।साथ ही विभिन्न उपकर समाप्त करने के लिए उत्पाद और सीमा शुल्क कानून के संशोधनों और जीएसटी के तहत निर्यात और आयात के लिए विधेयकों को भी पेश किया गया।
Discussion on GST Bill in Lok Sabha on 29 March pic.twitter.com/XXanXUWXyH
— ANI (@ANI_news) March 27, 2017
केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि जीएसटी बिल को इस सत्र में पास कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संसद में जल्द पेश होने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिल पर सबकी सहमति बनने की आशा है।
GST Bill needs to be passed in this session, we hope to introduce the bill soon. Looking forward to a consensus on the issue: Ananth Kumar pic.twitter.com/1LT7AoWDnW
— ANI (@ANI_news) March 27, 2017
सूत्रों की मानें तो सरकार चाहती है कि 30 मार्च से पहले ये बिल पास हो जाए। लोकसभा से बिल पास होने के बाद इन विधेयकों को राज्यसभा में रखा जाएगा। मोदी सरकार हर हाल में एक जुलाई से जीएसटी लागू करना चाहती है।