फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को मारने की साजिश, पुलिस ने लेखक पी वारा वारा राव को किया गिरफ्तार

Tue, 28 Aug 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
Narendra Modi
विज्ञापन

पुणे पुलिस ने मंगलवार को क्रांतिकारी लेखक और माओवादी विचारक पी वारा वारा राव को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। राव के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रचने में संलिप्त रहने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन


राव और दूसरे अन्य के घर में लगभग आठ घंटे की खोज के बाद गिरफ्तारी हुई थी। इसमें उनके करीबी दो पत्रकार भी शामिल हैं। राव को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद पुणे ले जाया जाएगा। जून के पहले महीने में पुलिस को माओवादियों से सहानुभूति रखने वाले रोना जैकब विल्सन के दिल्ली स्थित घर से एक पत्र मिला था।

विल्सन कथित तौर पर उन पांच लोगों में से एक था जिनके प्रतिबंधित माओवादी पार्टी के साथ संपर्क थे। इस पत्र में 8 करोड़ रुपए की जरुरत के बारे में उल्लिखित था। इन पैसों से एम-4 राइफल और चार लाख राउंड को खरीदा जाना था जिसका इंतजाम राव को करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें