फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेशभूषा के इस निराले अंदाज में दिखे नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट के सदस्य

Thu, 30 May 2019 10:42 PM IST
Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी व अन्य - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पहुंचे नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट के सदस्यों की वेशभूषा का अंदाज निराला था। अपने चिरपरिचित अंदाज में मोदी पहले की तरह नजर आए। खासतौर पर, पिछले पांच साल में मोदी की जैकेट विशेष चर्चा में रही है। वे हर जगह पर एक नई जैकेट में नजर आते हैं। गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी पीएम नरेंद्र मोदी की जैकेट दूसरों पर भारी पड़ रही थी। 

विज्ञापन


दूसरे नंबर पर मंत्री पद की शपथ लेने पहुंचे राजनाथ सिंह भी जैकेट पहने हुए थे। तीसरे नंबर पर और पहली बार केंद्रीय मंत्री बने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी जैकेट पहने थे। धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़ा, वी मुरलीधरन, प्रताप सारंगी व संजीव बालियान ऐसे मंत्री रहे, जिन्होंने जैकेट नहीं पहनी थी। इनके अलावा कुछ ऐसे मंत्री भी रहे, जो काले रंग का कोट पहनकर मंत्री पद की शपथ लेने पहुंचे।

शपथ लेने के लिए पहुंचे नितिन गडकरी नीले रंग का कुर्ता पायजामा पहने थे। हालांकि इससे पहले वे पैंट-शर्ट और जैकेट में ही देखे जाते रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उनकी वेशभूषा सबसे सामान्य रही। डीवी सदानंद गौड़ा सफेद रंग की पैंट शर्ट पहने हुए थे। इनके बाद निर्मला सीतारमण ने मंत्री पद की शपथ ली। राम विलास पासवान ने भी जैकेट नहीं पहनी थी। नरेंद्र तोमर ने पीली जैकेट पहनकर मंत्रीपद की शपथ ली। रविशंकर प्रसाद काले रंग की जैकेट पहनकर शपथ लेने पहुंचे। बता दें कि प्रसाद पेशे से वकील हैं, हो सकता है कि उन्होंने इसी वजह से काले रंग की जैकेट पहनी थी। इनके बाद हरसिमरत कौर बादल ने शपथ ली।थावरचंद गहलोत भी जैकेट पहनकर मंत्री पद की शपथ लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन

पूर्व सीएम रहे रमेश पोखरियाल निशंक और अर्जुन मुंडा ने जैकेट पहनी थी। स्मृति ईरानी के बाद डॉ. हर्षवर्धन जैकेट पहनकर मंच पर पहुंचे। प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रहलाद जोशी, महेंद्र नाथ पांडे, डॉ. अरविंद सावंत, गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, संतोष गंगवार और राव इंद्रजीत सिंह भी जैकेट पहुंचकर शपथ लेने पहुंचे थे। श्रीपाद नायक ने हरे रंग की जैकेट पहन रखी थी। किरेन रिजिजू एकमात्र ऐसे मंत्री रहे, जो आधी बाजू की टी-शर्ट पहनकर मंत्रीपद की शपथ लेने पहुंचे। 

बाबुल सुप्रियो, प्रहलाद पटेल और देश के पूर्व गृह सचिव रहे आरके सिंह भी जैकेट पहनकर मंच पर आए। हरदीप सिंह पुरी ने गेहुंआ कलर की जैकेट पहनी थी। इनके बाद मनसुख मंडाविया शपथ लेने आए। इन्होंने भी गहरे नीले रंग की जैकेट पहन रखी थी। फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्वनी कुमार चौबे, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, वीके सिंह, पुरुषोत्तम रुपाला, रामदास अठावले, कृष्णपाल गुर्जर, नित्यानंद राय, संजय धौतरे, सुरेश अंगड़ी, अनुराग ठाकुर, रत्नलाल कटारिया और राव साहेब दानवे जैकेट पहनकर शपथ लेने पहुंचे।
विज्ञापन

इन्होंने पहन रखा था काले रंग का कोट तो ये साइकिल पर चलते हैं

पिछली सरकार में पीएमओ में राज्यमंत्री रहे डॉ. जितेंद्र सिंह ने काले रंग का कोट पहना हुआ था। पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर, जो कि पहली बार मंत्री बने हैं, ने भी काले रंग का कोट पहना था। वे अभी संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। उन्हें पीएम मोदी का विश्वस्त माना जाता है।
  • तेलंगाना से सांसद चुने गए जी किशन रेड्डी जैकेट पहनने के साथ-साथ पगड़ी भी बांधे हुए थे। उन्होंने शपथ लेने के बाद भारत माता की जय का नारा लगाया।
  • होशियारपुर सीट से चुनकर आए पूर्व आईएएस अधिकारी सोमप्रकाश सफेद रंग की पैंट कमीज पर जैकेट पहने हुए थे।
  • दूसरी बार सांसद बने रामेश्वर तेली गले में पटका डाले हुए थे, लेकिन उन्होंने जैकेट नहीं पहना था।
  • मौजूदा मंत्रियों में प्रताप सारंगी जमीन से जुड़े ऐसे नेता हैं, जो आज भी साइकिल पर चलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें