फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महिलाओं को मौका दिया जाए तो वह पुरुषों से बेहतर काम कर सकती हैं'

Sun, 06 Mar 2016 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जन प्रतिनिधियों को किया संबोधित
  • महिलाओं को भगवान ने अद्भुत शक्ति दी
  • सशक्तिकरण की जरूरत नहीं
  • तकनीक बेहतर इस्तेमाल
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महिला जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान संसद भवन के सेंट्रल हॉल में महिला सांसदों और विधायकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


महिला जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा की महिलाओं को भगवान ने अद्भुत शक्ति दी है जिसकी वजह से वह हर कामों को आसानी से करने में सक्षम है। इसलिए उन्हें सशक्तिकरण की जरूरत नहीं है। वह पहले से ही सशक्त होती हैं।

उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं का मैका दिया जाए तो वह अपनी क्षमता को साबित कर सकती हैं। राष्ट्र को सशक्त बनाने में राष्ट्र के नागरिकों का अहम योगदान होता है और उन नागरिकों को बनाने में महिलाओं का अहम योगदान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी - फोटो : 'महिलाएं सबसे ज्यादा सफल होती हैं'
मोदी ने महिलाओं की क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में महिलाएं हमेशा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं। यह नया दौर तकनीक है और किसी भी व्यक्ति के जीवन में यह अहम योगदान निभा रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है पुरुषों की तुलना में महिलाएं तकनीक को जल्दी अपना सकती हैं।'

महिला जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मोदी कहा मुझे नहीं पता कि किसी यह सर्वे किया है कि नहीं, 'लेकिन मुझे लगता है कि जिन महिलाओं को मौके दिए गए हैं उनकी सफलता का अनुपात पुरुषों से ज्यादा ही होगा।' उन्होंने कहा, 'क्या हम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक ई-प्लेटफॉर्म नहीं तैयार कर सकते?'

संबोधन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत कई महिला जनप्रतिनिधि सेंट्रल हाल में मौजूद थे। मोदी ने वहां मौजूद सभी महिला जनप्रतिनिधिओं और उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी की और आगे भी देश के विकास में योगदान निभाते रहने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें