11 अगस्त को पहली घटना में अधिकारियों ने इनपुट मिलने के बाद अदीस अबाबा (इथियोपिया) से आने वाले एक यात्री के केबिन बैगेज, जूते और चप्पल में छुपाए गए कोकीन और हेराइन को जब्त कर लिया।
सीमा शुल्क विभाग ने शनिवार को कहा कि दो अलग-अलग घटनाओं में यहां हवाई अड्डे पर केबिन बैगेज में छुपाए गए 111.41 करोड़ रुपये के 10 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए गए। विभाग ने बताया कि अंगोला की एक महिला सहित दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
11 अगस्त को पहली घटना में अधिकारियों ने इनपुट मिलने के बाद अदीस अबाबा (इथियोपिया) से आने वाले एक यात्री के केबिन बैगेज, जूते और चप्पल में छुपाए गए कोकीन और हेराइन को जब्त कर लिया।
प्रधान आयुक्त सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नशीले पदार्थों का वजन 9.59 किलोग्राम था, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
जबकि 9 अगस्त को दूसरी घटना में अंगोला के नागरिक के बैग से 1.18 किलो वजन की कोकीन बरामद हुई जिसकगी कीमत 11.41 करोड़ रुपये है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि इस सिलसिले में दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
शहर के हवाई अड्डे पर पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कोकीन और हेरोइन की जब्ती की गई है। ड्रग्स की पहले सबसे बड़ी जब्ती 11 करोड़ रुपये थी और यह पिछले महीने हुई थी।