फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स मामला: 8 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में फैसल और टीवी अभिनेत्री प्रीतिका, एनसीबी ने किया था गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2020 03:23 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। जांच एजेंसी की तरफ से एक और ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया गया है। मुंबई जोनल यूनिट की एक टीम ने माछीमार, वर्सोवा में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान हैं।

विज्ञापन





एजेंसी ने रविवार को बयान में कहा, 'मुंबई जोनल यूनिट की एक टीम ने माछीमार, वर्सोवा में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और कल उनके कब्जे से 99 ग्राम गांजा जब्त करने में सफल रही। दो व्यक्तियों- एक फैसल और टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान को गिरफ्तार किया गया और फिर उन्हें अदालत में पेश किया गया।' अदालता ने रविवार को दोनों को 8 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 



गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में सामने आए ड्रग्स मामले में 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एनसीबी ने इस मामले में बॉलीवुड जगत की कई शीर्ष अभिनेत्रियों से पूछताछ की है।एनसीबी की टीम ने सिविल ड्रेस में मुंबई के वर्सोवा के दो इलाकों में छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने टीवी अभिनेत्री को रंगेहाथ ड्रग्स खरीदते हुए पकड़ा। फिलहाल जांच एजेंसी इस मामले में कार्रवाई कर रही है। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ कर चुकी है। एनसीबी की टीम ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल, रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें