फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद घोटाला: सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व मेयर सहित तीन नेताओं को भेजा समन

Mon, 09 Sep 2019 12:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं शुभेंदु अधिकारी, मैथ्यू सैमुएल और कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी को सीबीआई ने नारद घोटाले के संबंध में समन भेजा है। इन सभी को 11 सितंबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। चटर्जी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन

 

नारद न्यूज के सैमुअल मैथ्यू ने 2014 में एक स्टिंग ऑपरेशन किया था और उस समय वर्धवान जिले के पुलिस अधीक्षक रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा के आवाज के नमूनों की भी जांच की गई थी।

स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलते-जुलते कुछ लोग और आईपीएस अधिकारी कुछ लाभ के बदले में एक काल्पनिक कंपनी के प्रतिनिधियों से पैसा लेते नजर आए थे। यह वीडियो 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सामने आया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने गत 31 अगस्त को इस घोटाले के संबंध में तृणमूल कांग्रेस के सांसद प्रसून बनर्जी की आवाज के नमूनों की जांच की थी। स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में कथित तौर पर दिखाई दिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद की 2017 में मौत हो गई थी।

सीबीआई ने घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी और एक आईपीएस अधिकारी के आवाज के नमूनों (वॉयस सैंपल) की भी बीते सोमवार को जांच की थी। मुखर्जी सत्तारूढ़ पार्टी के 10 नेताओं और मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें सीबीआई ने नारद स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में कथित तौर पर नकदी लेते हुए देखे जाने पर आवाज के नमूनों की जांच के लिए तलब किया था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें