मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को नारदा स्टिंग घोटाले के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कानून मंत्री मलय घटक के हलफनामों को स्वीकार कर लिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कानून मंत्री मलय घटक ने सोमवार को नारदा घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कलकत्ता हाई कोर्ट में हलफनामे दायर किए थे।
कलकत्ता हाईकोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई 15 जुलाई को होगी।